बज रहा था गाना, डांस कर रही थी महिलाएं, अचानक चली गोली, मौत
Dhanaoura times news
रामपुर। जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मोके पर ही मौत हो गई। युवक शादी में शामिल होने गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दूल्हे के भाई को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार कर लिया है।*
मामला कोतवाली शाहाबाद के गांव करनपुर की है। जहां एक युवक अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गया था। दो दिन पहले मढ़ा की रस्म चल रही थी कि महिलाएं गाना गा रही थीं, थिरक रही थी। इसी दौरान अचानक गुडडू नाम के शख्स ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली वहां पर मौजूद अंतरेस को लग गई। जिसके बाद आरोपी ने गुडडू वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक के भाई उरमान सिंह ने हमे बताया कि मेरा भाई शादी की रस्मों में शामिल होने गया था। कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे कि अचानक गुड्डू ने अवैध तमंचे से गोली चला दी जिससे मेरा भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हम यही चाहतें हैं कि आरोपी गुड्डू को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर किसी का भाई हर्ष फायरिंग की गोली का शिकार ना हो सके।
बज रहा था गाना, डांस कर रही थी महिलाएं, अचानक चली गोली, मौत
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 17, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 17, 2018
Rating:

No comments: