गले लगाने आए है वोट लेने नहीं-अखिलेश यादव
Dhanaoura times news
वाराणसी: 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यूपी के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीतापुर में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। अब एक बार फिर से अपनी रैली के लिए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है। आज 4 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीएम के संसदीय क्षेत्र से चुनावी हुंकार भरी और चुनावी शंखनाद कर दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज वाराणसी में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के मंच से हुंकार भरते हुए भाजपा को घेरा। सपा अध्यक्ष ने मंच पर पहुँचते ही भाजपा सरकार के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों से अच्छा वादा किसी को करना नहीं आता है। उन्होंने 15 लाख सबके खातों में देने का वादा किया था, अब तो 5 बजट निकल गये हैं। किसी को 15 लाख खाते में मिले क्या। उन्होंने कहा कि चुनाव अभी काफी दूर है। उन्होंने कहा कि हम लोग वोट के लिए गले लगाने नहीं आये हैं। भाजपा ने तो जनता के लिए शुरू एम्बुलेंस को भी रोक दिया है। अखिलेश ने कहा कि चैहान समाज हमारे छोटे भाई की तरह हैं। सपा आपके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई खास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 04, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 04, 2018
Rating:

No comments: