Dhanaoura times news Lucknow
उत्तर प्रदेश | कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सत्ताधारी भाजपा को निशाने पर लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश आपराधिक तत्वों की गिरफ्त में है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या दर्शाती है कि राज्य आपराधिक तत्वों की गिरफ्त में है और पुलिस मुठभेड में सिर्फ निर्दोषों को मार रही है।
दलित छात्र के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजे की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों को कोई भय नहीं रह गया है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप सरोज (26) का नौ फरवरी की रात एक रेस्तरां में जिन लोगों से झगडा हो गया था, उन्हीं लोगों ने बाद में उसे बुरी तरह पीट दिया जिससे सरोज की मौत हो गयी थी।
अखिलेश ने कहा कि राज्य की जनता भय के साये में जी रही है। किसी के जीवन की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री कानून व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। वे विपक्ष के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। समाजवाद पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 13, 2018
Rating:

No comments: