ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ मे आदमखोर कुत्तों का आतंक, बच्चे को नोंचकर किया घायल

Dhanaoura times news Lucknow
लखनऊ में दवा लेने जा रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना डालीगंज स्टेशन के पास की है. गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. कुत्ते ने बच्चे के मुंह और गर्दन को बहुत बुरी तरह नोंचा है. जबकि पेट और हाथ पर दांत गड़ाने से गहरे जख्म हुए हैं. वहीं राहगीरों के शोर मचाने पर लोग लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हुए और कुत्तों को खदेड़ा.
स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से घायल बच्चे को पहले उसके घर पहुंचाया. पिता आरिफ उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल गए, जहां रविवार की वजह से डॉक्टर नहीं मिले. आरिफ का आरोप है कि इमरजेंसी में भी डॉक्टरों ने देखने से मना कर दिया. जख्मी बेटे को लेकर वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. वहां बच्चे को एंटीरैबीज इंजेक्शन लगाया और मरहम पट्टी की गई. पिता का कहना है कि दर्द से कराहते बच्चे को भर्ती करने से इनकार कर दिया.
डालीगंज इलाके के रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में इलाके में तीन बच्चों को काट चुके हैं. वहीं कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम की टीम इन कुत्तों को पकड़ती तक नहीं है. इतना ही नहीं रात को लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल है. मामला सामने आने के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई और कुत्तों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दिया है.
लखनऊ मे आदमखोर कुत्तों का आतंक, बच्चे को नोंचकर किया घायल Reviewed by Ravindra Nagar on February 05, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.