योगी सरकार ने लगाया गारबेज ATM, कूड़े के बदले मिलेंगे पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ में दो जगहों पर गारबेज एटीएम लगाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों एटीएम का अवलोकन किया. इस दौरान सीएम ने बारीकि से मशीन की कार्यशैली को समझते हुए उसका उपयोग भी किया. ज्ञात हो कि बुधवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने इसका उउद्घाटन किया था.
सीएम योगी ने कहा कि यह एक नए तरह का इनोवेशन है, जिससे लोगों को कूड़े की कीमत भी मिलेगी और साथ ही पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी कामयाबी मिलेगी. उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग की सराहनीय पहल है, जिसके सफल होने के बाद इसे और बढ़ावा दिया जाएगा.मशीन की खासियत :
गारबेज मशीन में एक प्लास्टिक की बोतल डालने पर एक रुपया मिलेगा. साथ ही कांच की बोतल के लिए दो रुपये मिलेंगें. इसके अलावा मशीन में 200 मीटर की रेंज तक की फ्री वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध है. मशीन से ही कैब भी बुक की जा सकती है. जो भी कैश मिलेगा, वो ई-वॉलेट में जमा होगा. मशीन में आधार कार्ड रीडर भी लगा हुआ है, जिससे कूड़ा डालने वाले की पहचान होगी. मशीन से आप पानी का बिल, मोबाइल का बिल का भुगतान कर सकते हैं.गौरतलब है कि दो अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत की थी. इसके तहत 2022 तक भारत को स्वच्छ करने का लक्ष्य रखा गया है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'खुले में शौच से मुक्ति' अभियान को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके तहत हर घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही देश के हर स्कूल में शौचालय बनाने पर भी काम किया जा रहा है.
योगी सरकार ने लगाया गारबेज ATM, कूड़े के बदले मिलेंगे पैसे
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 08, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 08, 2018
Rating:

No comments: