ताजा ख़बरें

recent

ऊँट के मुँह मैं जीरा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयो के औचक निरीक्षण मे 74 मे 6 छात्र मिले उपस्थित

Dhanaoura times news
कोच जालौन शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने विकसखण्ड नदीगाव के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया जिसमे कमियाँ ही कमियाँ नजर आयी तहसीलदार भूपाल सिंह निरीक्षण के दौरान पहुचे ग्राम लोह ई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे तो पाया यहाँ कुल छात्र छात्राओं की संख्या पंजीकृत है 74 पर उपस्थित मात्र 6 जिसको देखकर तहसीलदार भूपाल सिंह अचम्भित रह गये और आगे वढे तो देखा रसोई घर को जिसमे धुआँ की गुंगवार मची थी जिसमे रसोईया खाना वना रही थी रसोईया कितने बच्चों को खाना वना रही थी इसका कोई जवाव नही मिला जब प्रधानाध्यापक अशोक कुमार से पूछा कि उनके यहाँ एल पी जी गैस कनेक्शन नही मिला तो उनका कहना था कनेक्शन तो है पर सिलैण्डर खत्म हो गया रसोईया से जब सख्त लहजे मे तहसीलदार भूपाल सिंह ने पूछा कितने दिनो से चूल्हे पर खाना वना रही हो तो उसने बताया वहुत दिनो से जब जानना चाहा छात्र छात्राओं के वारे मे तो बताया गया कि कक्षा 6 मे पंजीकृत संख्यां है 17 उपस्थित मिले 03 कक्षा 7 मे पंजीकृत संख्यां है 37 उपस्थित मिले 03 कक्षा 8 मे पंजीकृत संख्यां है 30 उपस्थित मिले 0 जव प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व सहायक अध्यापक करन सिंह जो मौके पर उपस्थित थे जानना चाहा कारण तो वह कुछ भी कहने की स्थिति मे नही दिखे अन्य दो अध्यापक कहाँ है तो बताया गया कि रूपेश कुमार परीक्षा ड्यूटी मे है और शैलेन्द्र यादव स्वेटर लेने गये अनुदेशक संजीव पाल अवकाश पर है 74 छात्रों पर 5 अध्यापकों की नियुक्ति उपस्थित मात्र दो अध्यापक और 6 छात्र शौचालयों मे पडा ताला जिसमे लग रही जंग एक मे दरवाजे ही नही जिसकी हालत वदतर न सीट सुरक्षित न ही दीवारे जव पहुचे प्राथमिक विद्यालय मे तो यहाँ अपेक्षाकृत संख्या कूछ ठीक थी पर अध्यापकों का टोटा था प्रधानाध्यापक सहित तीन का स्टाफ जिसमे संदीप कुमार बोर्ड की परीक्षा ड्यूटी मे गये महिमा पटेल जो पास के गाँव कटकरी की है अवकाश पर थी प्रधानाध्यापक अजय कुमार अकेले ही 69 बच्चो को सभालते नजर आये यहाँ कुल छात्र छात्राओं की संख्या पंजीकृत है 103 जिसमे उपस्थित थे 69 कक्षा 1 मे पंजीकृत संख्यां है 20 उपस्थित मिले 10 कक्षा 2 मे पंजीकृत संख्यां है 28 उपस्थित मिले 19 कक्षा 3 मे पंजीकृत संख्यां है 25 उपस्थित मिले 20 कक्षा 4 मे पंजीकृत संख्यां है 14 उपस्थित मिले 09 कक्षा 5 मे पंजीकृत संख्यां है 16 उपस्थित मिले 11 यहाँ भी भोजन चूल्हे पर लकडियो और उपलो से वनाया जा रहा था गन्दगी का साम्राज्य चारो तरफ फैला था पूछने पर बताया गया कि सफाई कर्मी नही आता विद्यालय की दीवार पर गोबर के उपलो का बिठा लगाकर अवैध कब्जा कर रखा ग्रामीणों ने यह सब देखने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर वी आर सी तक न जाने कितने अधिकारी लगाये गये है पर व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही
ऊँट के मुँह मैं जीरा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयो के औचक निरीक्षण मे 74 मे 6 छात्र मिले उपस्थित Reviewed by Ravindra Nagar on February 18, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.