62 कॉलेज दे रहे थे इस फर्जी बोर्ड की डिग्री, कहीं आपका बच्चा भी तो चंगुल में नहीं
Dhanaoura times news Lucknow
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने फर्जी डिग्री के बाद अब फर्जी बोर्ड चलाने वालों को दबोचा है। यहां इंदिरा नगर इलाके से उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम पर एक फर्जी एजुकेशनल बोर्ड का संचालन किया जा रहा था। एसटीएफ ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।*
दरअसल, बीते कुछ महीनों से यूपी एसटीएफ को दूसरे राज्यों और प्रदेश के तमाम सरकारी विभागों से फर्जी बोर्ड से फर्जी डिग्री दिए जाने की शिकायतें मिल रही थी। यूपी एसटीएफ ने इन सारी सूचनाओं पर जब काम करना शुरू किया तो रविवार को राजधानी से एक फर्जी एजुकेशनल बोर्ड का भंडाफोड़ हो गया।
*यूपी ही नहीं अन्य राज्य भी चंगुल में थे...!!!*
इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में चल रहा उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद का दफ्तर फर्जी बोर्ड का दफ्तर था। राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम पर न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा ,दिल्ली, कर्नाटक तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर डिग्री देने का कारोबार चल रहा था।
*यूपी एसटीएफ ने किया सात लोगों को गिरफ्तार...!*
*सरगाना समेत 7 लोग गिरफ्तार...!!!*
यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की तो गैंग सरगना राजमन गौड़ समेत 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इनके पास से तमाम फर्जी दस्तावेज, Scorpio गाड़ी, कई बैंकों के चेकबुक, ATM कार्ड बरामद हुए हैं। इस फर्जी बोर्ड के सहारे ठगी का यह कारोबार इतना फैल चुका था कि उत्तर प्रदेश की 62 शिक्षण संस्थाएं इसी बोर्ड से बच्चों को हाईस्कूल और इंटर की डिग्री दे रही थी। वेबसाइट पर फर्जी स्वच्छ भारत का प्रमाण पत्र, आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र लगा कर प्रतिष्ठित सरकारी शिक्षण संस्थान बताया जाता था।
लड़कों को फांसने के लिए जालसाजों ने तीन वेबसाइट बना रखी थी।
www.upsosb.ac.in., Www.upsos.co.in और www.upsos.in
पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराते और लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। फर्जी वेबसाइट से फर्जी बोर्ड की फर्जी मार्कशीट देने के इस कारोबार में उत्तर प्रदेश के अलावा तमाम अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं, जिनका एसटीएफ की गिरफ्त में आना बाकी है । मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायत एक युवक को लखनऊ पासपोर्ट दफ्तर से रिपोर्ट मिली कि उसको दी गई हाईस्कूल की डिग्री फर्जी है। उसको उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम पर फर्जी हाईस्कूल की मार्कशीट थमा दी गई है।
62 कॉलेज दे रहे थे इस फर्जी बोर्ड की डिग्री, कहीं आपका बच्चा भी तो चंगुल में नहीं
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 19, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 19, 2018
Rating:

No comments: