पट्रोल और डीजल के दाम घटे, जानिए क्या है नए दाम पेट्रोल 21 डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ
Dhanaoura times news
कच्चे तेल की बीते सप्ताह कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इस हफ्ते कंपनियां दाम में भारी कटौती कर सकती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से दाम कम तो किए गए है लेकिन कटौती उम्मीद से बहुत कम है। सोमवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए। इसके अनुसार रविवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमत में 21 पैसै और डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।
पट्रोल और डीजल के दाम कम होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.01 रुपए, कोलकाता में 75.70 रुपए, मुंबई में 80.87 रुपए और चेन्नई में 75.73 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 63.62 रुपए, कोलकाता में 66.29 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 67.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से 7 फरवरी को राहत भरी खबर आई थी। क्रू़ड ऑयल की कीमत कुछ कम हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7 फरवरी को भी दाम बाकी दिनों की तरह रहे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.38 रुपए थी; कोलकाता रुपए 76.07; मुंबई 81.24 रुपए; चेन्नई में 76.12 रुपए, जबकि दिल्ली में डीजल की कीमत 64.22 रुपए थी; कोलकाता 66.89 रुपए; मुंबई 68.39 रुपए; और चेन्नई 67.73 रुपए प्रति लीटर थी।
पट्रोल और डीजल के दाम घटे, जानिए क्या है नए दाम पेट्रोल 21 डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 13, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 13, 2018
Rating:

No comments: