अलीगढ़ मे स्कूल की किताब में जाकिर नाईक को बताया 'हीरो
Dhanaoura times news
अलीगढ़ में शुक्रवार को भड़काऊ भाषण देने के आरोपों से घिरे डॉ जाकिर नाईक को एक स्कूल में इस्लामिक 'हीरो' बताकर पढ़ाने का मामला सामने आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जांच के आदेश दे दिए है. फिलहाल पुलिस भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ जांच कर रही है.
बता दें, कि शहर के इस्लामिक मिशन स्कूल में बच्चों को 'इल्म-उन-नफे' नाम की किताब बच्चों को दी गई है. मामला क्वार्सी थाना इलाके के नगला पटवारी में इस्लामिक मिशन स्कूल है. स्कूल में जो किताबे पढ़ाई जा रही है, उसमे एक किताब 'इल्म-उन-नफे' के पेज नंबर- 42 में इस्लाम के हीरो दिए गए हैं.
इनमे नौ लोगों के चित्र है। नाम नीचे देकर उन्हें पहचानने को कहा गया है. नौ लोगों की फोटो में तीसरी वाली लाइन में डॉ जाकिर नाइक का फोटो भी है. उसको पहचानने को कहा गया है.

मामला सामने आने के बाद एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बीएसए को जांच के आदेश दिए है. इस मामले में एडीएम सिटी ने बताया कि डॉ जाकिर नाईक को बतौर हीरो पढ़ाया जा रहा है ,जो देश विरोध गतिविधि में आती है. नोटिस देने के बाद मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में स्कूल प्रबंधक ने कहा कि दो साल पहले जब यह किताब छापी गई थी तब जाकिर नाईक पर कोई मामला नहीं था. अब नई पुस्तक जल्द ही छपकर आ जाएगी. फिलहाल जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि इन बच्चों को कब से डॉ जाकिर नाईक के बारे में पढ़ाया जा रहा था.
इस मामले में स्कूल प्रबंधक ने कहा कि दो साल पहले जब यह किताब छापी गई थी तब जाकिर नाईक पर कोई मामला नहीं था. अब नई पुस्तक जल्द ही छपकर आ जाएगी. फिलहाल जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि इन बच्चों को कब से डॉ जाकिर नाईक के बारे में पढ़ाया जा रहा था.
अलीगढ़ मे स्कूल की किताब में जाकिर नाईक को बताया 'हीरो
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 12, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 12, 2018
Rating:

No comments: