ताजा ख़बरें

recent

दिल्ली से बुक कराकर गजरौला लूटी कार, दो बदमाश गिरफ्तार

Dhanaoura times news
गजरौला में शुक्रवार को दिल्ली से बुक कराकर दो बदमाशों ने गजरौला में कार लूट ली। सूचना पर पुलिस ने कार बरामद कर दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अकबरपुर बहरामपुर निवासी बलवीर पुत्र रामसेवक किराए पर कार चलाता है। शुक्रवार करीब 9.30 बजे दो युवकों ने दिल्ली के आनंद विहार से उसकी कार गजरौला के लिए बुक की और हाईवे से कार को शहबाजपुर डोर गांव की ओर मुड़वा दिया। कार जब बसैली रेलवे फाटक के पास पहुंची तो दोनो युवकों ने तमंचे व चाकू के बल से कार को लूट लिया। बदमाशों उसके तीन मोबाइल व 2300 रूपए भी लूट लिए। लूट के बाद कार चालक कुमराला मोड़ पुलिस चौकी पर पहुंचा। कार लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कार चालक की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और खादर के जंगल में कार बरामद कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफतार बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंडी धनौरा क्षेत्र में छापेमारी कर दूसरे बदमाश को भी गिरफतार कर लिया। लूट के तत्काल बाद कार रिकवर कर बदमाशों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस के हौसले बुलंद हैं।
दिल्ली से बुक कराकर गजरौला लूटी कार, दो बदमाश गिरफ्तार Reviewed by Ravindra Nagar on January 19, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.