बीजेपी के दो पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, नंद किशोर मिश्रा समेत सैकड़ों ने थामा सपा का दामन
Dhanaoura times news lucknow
बीजेपी के दो पूर्व विधायक ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शम्भू चौधरी, नंद किशोर मिश्रा समेत सैकड़ों नेताओं ने सपा की सदस्यता हासिल की.
बीएसपी के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, 5 बार के विधायक और मंत्री श्याम लाल रावत, पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि भी सपा में शामिल हुए. इसके अलावा कई पूर्व सांसद और विधायक भी आज सपा में शामिल हुए. पूर्व सांसद लाल चंद्र कोल भी सपा में शामिल हो गए.
इस मौके पर अखिलेश ने कहा, “नेताओं के अलावा डॉक्टर आशुतोष, डॉ नवल किशोर चौधरी, डॉ सीमा सिंह और अन्य प्रोफेसर भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. हम चाहते हैं कि जो भी प्रबुद्ध लोग सपा में शामिल आना चाहते हैं उनके लिए दरवाजा खुला है. ऐसे लोगों से पार्टी मजबूत होगी.”
अखिलेश यादव ने सूबे में कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों पर अत्याचार कर रही है. किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही. राजनैतिक लोग पुलिस पर दबाव बना रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुना है डीजीपी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं क्योंकि दिन अच्छे नहीं हैं. दरअसल अखिलेश का यह कटाक्ष नए डीजीपी ओपी सिंह को लेकर था. जिनके बारे में कहा जा रहा है कि खरवास के महीने में वे ज्वाइन नहीं कर रहे हैं.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “मैं तो बीजेपी को ऐसी पार्टी नहीं मानता था. मुख्यमंत्री नोएडा जाकर इसका सबूत भी दिए हैं. हालांकि इसके परिणाम बाद में दिखेंगे. लेकिन पुलिस अधिकारी का ज्वाइन न करना सवाल उठाता है.
अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में कोई भी विकास का काम नहीं हो रहा है. यह पार्टी सिर्फ जातिवाद में उलझी हुई है. अखिलेश यादव ने कहा, " प्रदेश में जघन्य अपराधों को लेकर सरकार आंखे बंद किये है. शामली में छात्रा के साथ अन्याय हुआ है. हमें लोग जातिवादी कहते हैं, लेक़िन बीजेपी काम करे तो वो सोशल इंजीनियरिंग है."
अखिलेश ने गोरखपुर महोत्सव पर कहा कि अब तो बराबरी हो गई है. हमलोग कला को पसंद करने वाले हैं, हमें आपत्ति क्यों होगी. लेकिन जब महोत्सव हो रहा है तो सैफई से अच्छा हो.
बाराबंकी जहरीली शराब से मौत पर अखिलेश ने कहा, " हमारी सरकार में जब ऐसी घटना होती थी तो बीजेपी वाले सवाल उठाते थे. यह घटना बड़ी है. सरकार को जांच करानी चाहिए. मृतकों को मुआवजा मिलना चाहिए. हमारी सरकार में घटना हुई थी. उसमें बीजेपी का समर्थक ही शराब बांट रहा था. हमारी सरकार ने मुआवजा दिया था. जांच होनी चाहिए बाराबंकी में भी कोई बीजेपी समर्थक ही तो नहीं था जो जहरीली शराब बांट रहा था. सरकार मृतकों के परिवार को 10 लाख मुआवज़ा दे.

Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 11, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 11, 2018
Rating:

No comments: