ग्यारह मांगो को लेकर अमीन बेठे धरने पर
Dhanaoura times news
मंगलवार को तहसील के अमीनों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय संगठन के आह़वान पर मांगों को पूरा किए जाने को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आहवान पर कार्य बहिष्कार कर अमीन तहसील प्रांगण में धरने पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष निर्देश कुमार ने कहा कि सरकार वादे के बावजूद अमीनों की मांगों को पूरा करने के बजाए मांगों को अनदेखा कर रही है। जब तक अमीनों को मांगों को पूरा नही किया जाएगा, संगठन के आहवान पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मोटर साईिकल भत्ता, पदोन्नति की व्यवस्था को पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर किए जाने, अमीनों को राजस्व संहिता का प्रशिक्षण आदि मांगे पूरी करे।
धरने में निर्देश कुमार, सतपाल सिंह, यशपाल सिंह, श्याम सिंह, कपिल कुमार, दिनेश आदि थे।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 16, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 16, 2018
Rating:

No comments: