ताजा ख़बरें

recent

नए साल पर अखिलेश ने राजस्थान से फोटो ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Dhanaoura times news lucknow
साल के पहले दिन जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में लोगों को नए साल की बधाई दी तो शिवपाल ने भी नई शुरुआत की बात कहकर आने वाले दिनों के संकेत दिए। दोनों के ट्वीट अपने अंदाजे बयां के लिए लोगों की बीच चर्चा में रहे। उन पर लोगों के जमकर कमेंट भी आए।
साल के आखिरी दिन राजस्थान भ्रमण को गए अखिलेश यादव ने डिंपल व अपने परिवार के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया-'माना वतन में मुश्किल हालात रहे, सियासत की साजिश से इंसानी रिश्ते तार-तार रहे....पर जो बीत गया सो बीत गया... अब नयी इबारत लिखनी है, जिससे अब इस नए साल में अमन-चैन और प्यार रहे... और हर किसी का दामन ख़ुशियों से आबाद रहे. नए साल की अनंत शुभकामनाएं। अखिलेश का यह शायराना अंदाज जहां पार्टी से जुड़े लोगों को भाया तो कुछ ने नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी।
दूसरी ओर उनके चाचा शिवपाल लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही मानो अपनी भविष्य की योजनाओं के संकेत भी दिए। उन्होंने ट्वीट किया-'व्यक्ति अपने बीते समय में जाकर उसमें बदलाव नहीं कर सकता, पर आज एक नई शुरुआत कर सकता है, अपने आने वाले कल को अच्छा बनाने के लिए। गौरतलब है कि शिवपाल ने साल के आखिरी हफ्ते में ही अपने तेवरों में परिवर्तन किया है। उन्होंने इटावा में एक सभा में कहा था कि सपा नेतृत्व पर प्रहार करते हुए कहा कि नेताजी गद्दारों और शकुनियों से सावधान होते तो शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता। उसके बाद नए साल पर उन्होंने नई शुरुआत की बात की है। 
नए साल पर अखिलेश ने राजस्थान से फोटो ट्वीट कर दी शुभकामनाएं Reviewed by Ravindra Nagar on January 02, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.