भाकियू किसानो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Dhanaoura times news
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार बिजली की बढ़ी दरे वापस नही लेंगी, किसान बिजली का बिल जमा नही करेंगे। उन्होंने जिले को डार्क जॉन से बाहर किए जाने की मांग की। उक्त बात भाकियू जिलाध्यक्ष ने किसान शहीद कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कही।
मंगलवार को पारा खालसा गांव में आयोजित की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 1992 में क्षेत्र के नौ किसानों की लखनऊ जाते हुए मौत हो गई थी। 23 जनवरी की भाकियू शहीद दिवस के रूप में मनाती है। और शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि किसान 9 फरवरी तक बिजली का बिल नही जमा करेंगे। उन्होंने वेव शुगर मिल प्रशासन से गन्ना का ओवर रेट कम किए जाने की मांग। किसानों से बाराबंकी में 9 फरवरी को आयोजित होने वाली महापंचायत में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, सुभाष, बिजेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, खचेड़ू सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, भगवंत सिंह, लाखन सिंह, शेर सिंह, गुरमीत सिंह आदि थे।
भाकियू किसानो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 23, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 23, 2018
Rating:

No comments: