मलिहाबाद में गरीबों का पेट भरेगा रोटी बैंक, फिलीपींस की मारिया जोसफ ने किया उद्घाटन
Dhanaoura times news lucknow
लखनऊ, मलिहाबाद। मलिहाबाद क्षेत्र के गरीबों का पेट भरने के लिए शनिवार को इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी की मेंबर मारिया जोसेफ ने मलिहाबाद चौराहे पर स्थित आम्रपाली ट्रांसपोर्ट पर रोटी बैंक के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। रोटी बैंक द्वारा पूरे कस्बे से रोटियां दान में जुटाई जाएंगी फिर उन्हें सब्जी आचार व गुड़ के साथ पैकेट बनाकर जरूरतमन्दों को बांटा जाएगा।
घर-घर जाकर रोटी मांगेंगे
इंडियन रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पांडे ने सिराजुल हसन खान शेर खान को मलिहाबाद रोटी बैंक का चीफ कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान शेर खा ने पत्रकारों को बताया कि प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.00 बजे से 4.30 बजे तक समिति के मेंबर कस्बे के घर-घर जाकर दो रोटी दान में देने का आग्रह करेंगे।
पैकेट में रोटी सहित अन्य खाने की चीज जरूरतमंदों को दी जाएगी
रोटी को दान करने वाले परिवारों का पंजीकरण भी किया जाएगा। परिवार के द्वारा दी गई रोटियां को बैंक में इक_ा की जाएंगी उसके पश्चात रोटी के साथ गुड़, सूखी सब्जी, मिर्च, अचार को पैकेट में पैक कर टीम द्वारा सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व सड़कों पर सोने वाले जरूरतमंदों को यह पैकेट वितरण कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह कार्य सप्ताह में एक दिन किया जाएगा, आगे चलकर पूरे सप्ताह तक इस कार्य के बढ़ाने का प्रयास है।
2 फरवरी 2016 को रोटी बैंक की नींव रखी थी
मीडिया प्रभारी इमरान अहमद ने बताया कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है। संस्था की मदद से अगर ऐसे व्यक्ति की भूख मिट जाए तो उससे बड़ा सवाब का काम कोई भी नहीं हो सकता है। संस्थापक विक्रम पांडे ने बताया कि उन्होंने 2 फरवरी 2016 को रोटी बैंक की नींव रखी थी और कुछ दोस्तों ने उनके इस कार्य की सराहना कर उनको सहारा दिया और आगे बढऩे की प्रेरणा दी जिसका नतीजा यह निकला आज 7 प्रदेश के 26 जिलों में 40 रोटी बैंक के सेंटर खुल चुके हैं।
सराहनीय कार्य से प्रभावित हुईं मारिया जोसेफ हिना
श्री पांडे ने बताया कि बताया रेड क्रॉस सोसाइटी के मेंबर मारिया जोसेफ हिना ने उनके इस सराहनीय कार्य को फेसबुक व सोशल मीडिया के जरिए पढ़ा और भारत आकर रोटी बैंक का अवलोकन करने की इच्छा जाहिर करते हुए 17 जनवरी को लखनऊ पहुंची और शनिवार को मलिहाबाद रोटी बैंक के कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहें मौजूद
कार्यक्रम के अंत में मारिया जोसफ ने आये हुए जरूरतमन्दों को खाने के पैकेट वितरण कर हरदोई रवाना हो गयी। कार्यक्रम में एडवोकेट जफर खान, वॉइस कोऑर्डिनेटर अंजुम रशीद खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख मलिहाबाद खुदादाद खान, टीम इंचार्ज रेहान खान, सदस्य टीपू मिर्जा, सदस्य शाह फैज, समाजसेवी राशिद वली बेग, पप्पू नवाब, राजा हमदी, शन्नू नेता व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
मलिहाबाद में गरीबों का पेट भरेगा रोटी बैंक, फिलीपींस की मारिया जोसफ ने किया उद्घाटन
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 20, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 20, 2018
Rating:

No comments: