मुरादाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Dhanaoura times news
कोहरे के चलते सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला बिलारी में हुआ जहां मुरादाबाद हाइवे पर ट्रक व बाइक की टक्कर में सगे दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में बाइक सवार सतेंद्र सिंह पुत्र सौदान सिंह व राकेश यादव निवासी बरेली की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल लाल सिंह पुत्र सौदान सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मुरादाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 01, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 01, 2018
Rating:

No comments: