ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या
Dhanaoura times news
*ग्रेटर नोएडा में बॉक्सर जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.*
*खास बातें मान दो दिनों से जिम नहीं जा रहे थे और फोन बंद थाकुछ लोग फ्लैट पर पहुंचे तो हत्या का पता चलाउज्बेकिस्तान, क्यूबा, फ्रांस और रूस में खेल चुके थे जितेंद्र मान*
*नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रह रहे इंटरनेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र मान का शव मिलने से हड़कंप मच गया. उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. वह बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन भी रहे हैं.*
जितेंद्र मान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-तीन में स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी के फ्लैट नंबर एच-606 में रहते थे. शुक्रवार को इस फ्लैट में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया. उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले. पुलिस के मुताबिक जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या की गई है.
*पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच..!*
जितेंद्र मान तीन साल से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे. वे सेक्टर- जीटा तीन के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में चार माह पहले ही रहने गए थे. वे पिछले दो दिनों से जिम नहीं जा रहे थे. उनका फोन भी बंद आ रहा था. शुक्रवार को जब कुछ लोग उन्हें बुलाने उनके फ्लैट पर पहुंचे तो इस हत्या का पता चला. सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
*जितेंद्र मान उज्बेकिस्तान, क्यूबा, फ्रांस और रूस में खेल चुके हैं.*
वह कई साल पहले बॉक्सिंग को अलविदा कह चुके थे. अभी वे जिम ट्रेनर का काम कर रहे थे. जितेंद्र का जन्म 12 दिसंबर 1990 को दिल्ली के मुनिरका में हुआ था. उनके पिता सत्य प्रकाश और मां राजबाला हैं.
जितेंद्र मान से वर्ष-2008 में हरियाणा में स्टेट बॉक्सिंग में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. वह दिल्ली स्टेट की ओर से ही खेलते थे. उन्होंने राजेश टोकस से बॉक्सिंग की कोचिंग ली थी.
ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 13, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 13, 2018
Rating:

No comments: