बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग नही मंडलायुक्त
Dhanaoura times news
अमरोहा (प्रतिनिधि)17 जनवरी मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलैक्ट्रेट सभागार, अमरोहा में एक बैठक आहूत की गई बैठक में जनपद के पूजा स्थलों सार्वजनिक स्थलों, बारात व जुलूसों में लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति देने के संबंध में उन्होने कहा कि लाउडस्पीकर की अनुमति भौतिक स्थिति की समीक्षा कर दी जायेगी उन्होने कहा कि किसी नये धार्मिक स्थल के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति नही दी जायेगी और जहां पर लाउडस्पीकर स्थापित हेैं वहां पर अधिक से अधिक एक लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति प्रदान की जायेगी
उन्होने कहा कि प्रत्येक थानाध्यक्ष लाउडस्पीकर पर सर्वे करने पर ऑपरेटर का नाम अंकित अवश्य करेगा ताकि सूचना मिलने पर उसको निर्देशित किया जा सके अनुमति एम्प्लीफायर के वाट के अनुसार प्रदान की जायेगी उन्होने कहा कि कानून का अनुपालन न करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी सभी थानाध्यक्ष मौके पर जाकर लोगो को आपसी समझौते के माध्यम से समझायेंगें सिख, हिन्दू,मुस्लिम सभी धर्मो के एक समान व्यवहार करना है किसी के साथ पक्षपात न किया जाये
उन्होने कहा कि शासनादेश में उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के क्रम में जनपद अमरोहा में स्थित ऐसे सभी धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक स्थल जहां स्थायी रूप से लाउडस्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली या अन्य किसी प्रकार के ध्वनि प्रसारक यंत्र का प्रयोग किया जाता है को चिन्हीकरण कराने हेतु राजस्व/पुलिस अधिकारियों की टीम जिम्मेदारीपूर्वक अपना कार्य करेगी उन्होने कहा कि इसे जमीनी स्तर पर लागू कराना सभी थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी
बैठक में डीआईजी मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद आेंकार सिंह,जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल,अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार,उपजिलाधिकारी अमरोहा सुखबीर सिंह, धनौरा संजय कुमार सिंह, हसनपुर यशवर्द्धन श्रीवास्तव आदि सहित अन्य थाना प्रभारी और तहसीलदार उपस्थित रहे
दैनिक सच कहूँ न्यूज अमरोहा
बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग नही मंडलायुक्त
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 17, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 17, 2018
Rating:

No comments: