लाउडस्पीकर के लिये अनुमति लेने की कार्रवाई में लगा दारुल उलूम
Dhanaoura times news
उच्च न्यायालय के निर्देश पर धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाये जाने की कड़ी में विख्यात इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद को नोटिस मिलने के बाद अब संस्था द्वारा प्रशासन से अनुमति लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दारुल उलूम को संस्था की तीन मस्जिदों के लिए तीन नोट्स जारी किए थे।
हाईकोर्ट के निर्देश पर धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के सरकार आदेश के बाद से पुलिस मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारों समेत अन्य धर्मस्थलों के ज़िम्मेदारों को लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लिए जाने सम्बन्धी नोटिस भेजने की कार्रवाई में लगी है। पुलिस द्वारा मंगलवार को दारुल उलूम को भी तीन नोटिस भेजे गए थे। प्रसिद्ध मस्जिद रशीद के अलावा दारुल उलूम की कदीम मस्जिद और छत्ता मस्जिद को लेकर ये नोटिस संस्था को भेजे गए हैं।
नोटिस प्राप्त होने के बाद अब संस्था ने लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति पाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है । बुधवार को प्रबंध तंत्र अनुमति लेने की प्रक्रिया में लगा रहा। दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल क़ासिम नोमानी ने बताया कि अनुमति लेने को लेकर संस्था ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लाउडस्पीकर के लिये अनुमति लेने की कार्रवाई में लगा दारुल उलूम
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 10, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 10, 2018
Rating:

No comments: