फिल्म पद्मावत के रिलीज़ को लेकर सीएम योगी के शहर में विरोध-प्रदर्शन |
Dhanaoura times news lucknow
पूरे देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में सोमवार को फिल्म पद्मावत के रिलीज का विरोध शुरू हो गया है.
आज शहर के सिटी मॉल पर कई क्षत्रिय संगठनों ने फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान मौके पर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका है. साथ ही फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी की है.
प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाहॉल मालिकों को चेतावनी देते किसी भी सूरत में फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने को कहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि फिल्म के जरिए क्षत्रिय समाज के इतिहासिक गौरव और अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पद्मावत फिल्म को लेकर कश्तारिया समाज देश भर में इसका पुरजोर विरोध कर रहा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज़ करने का आदेश सुनाया है. इस बीच फिल्म 'पद्मावत' पर देश भर में बैन लगाने की मांग को लेकर 16,000 महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे जौहर (इच्छामृत्यू) की इजाजत मांगी है. राजस्थान की ये महिलाएं सभी समाज से ताल्लुक रखती हैं.

Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 22, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 22, 2018
Rating:

No comments: