दहेज के लिये विवाहिता को जान से मारने की कौशिश,
Dhanaoura times news
नौगावां सादात। दहेज लोभियों ने महिला को फांसी के फंदे पर लटका जानसे मारने की कौशिश की, मगर पड़ोस के लोगो ने समय रहते बचा लिया। ज़िंदगी और मौत से झूज रही महिला को नाज़ुक हालत में पाकबड़ा के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। विवाहिता के मैयके वाले एक सप्ताह से कोतवाली के चक्कर काट रहे है। मगर पुलिस द्वारा मामले को दबाने की कौशिश की जा रही है। महिला के मैयके वालो का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से मोटी रकम ले ली है। जिसके चलते उनकी सुनवाई नही हो रही है। उधर गांव के कुछ छुटभैय्या नेता आरोपियों से मिलकर पीड़िता के मैयकेवालों पर फैसले का दबाव बना रहे है। मामला कस्बे के सटे गांव बीलना का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के वजीराबाद निवासी जहीर अहमद ने अपनी पुत्री रूखसार का निकाह करीब डेड़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीती रिवाज़ के अनुसार औसाब पुत्र नज़र खां के साथ किया था। जिसमें ज़हीर अहमद ने अपने हैसियत के अनुसार काफी दहेज आदि भी दिया था। मगर कुछ समय बीतने के बाद रूखसार को ससुराल वालों ने प्रताणित करना शुरू कर दिया। रूखसार के मैयके वालो का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालो के द्वारा दहेज की मांग के चलते प्रताणित किया जा रहा था। उनसे नकदी व क़ीमती समान की मांग की जा रही थी जिसका रूखसार ने विरोध किया तो ससुराल वालो ने रूखसार को जान से मारने के लिये फांसी पर लटा दिया। मगर पड़ौसियों ने शौर शराबा सुनकर रूखसार को फांसी के फंदे से उतार किसी तरह अस्पताल तक पहुंचाया तथा उसके मैयके वालो को खबर की। महिला के मैयके वालो ने मामले की शिकायत कोतवाली नौगावां सादात में की।
उधर कोतवाली प्रभारी निरक्षक आर0पी0सिंह का कहना है। ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है। मामले की अगर कोई शिकायत आती है तो निश्चित रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सादात। दहेज लोभियों ने महिला को फांसी के फंदे पर लटका जानसे मारने की कौशिश की, मगर पड़ोस के लोगो ने समय रहते बचा लिया। ज़िंदगी और मौत से झूज रही महिला को नाज़ुक हालत में पाकबड़ा के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। विवाहिता के मैयके वाले एक सप्ताह से कोतवाली के चक्कर काट रहे है। मगर पुलिस द्वारा मामले को दबाने की कौशिश की जा रही है। महिला के मैयके वालो का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से मोटी रकम ले ली है। जिसके चलते उनकी सुनवाई नही हो रही है। उधर गांव के कुछ छुटभैय्या नेता आरोपियों से मिलकर पीड़िता के मैयकेवालों पर फैसले का दबाव बना रहे है। मामला कस्बे के सटे गांव बीलना का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के वजीराबाद निवासी जहीर अहमद ने अपनी पुत्री रूखसार का निकाह करीब डेड़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीती रिवाज़ के अनुसार औसाब पुत्र नज़र खां के साथ किया था। जिसमें ज़हीर अहमद ने अपने हैसियत के अनुसार काफी दहेज आदि भी दिया था। मगर कुछ समय बीतने के बाद रूखसार को ससुराल वालों ने प्रताणित करना शुरू कर दिया। रूखसार के मैयके वालो का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालो के द्वारा दहेज की मांग के चलते प्रताणित किया जा रहा था। उनसे नकदी व क़ीमती समान की मांग की जा रही थी जिसका रूखसार ने विरोध किया तो ससुराल वालो ने रूखसार को जान से मारने के लिये फांसी पर लटा दिया। मगर पड़ौसियों ने शौर शराबा सुनकर रूखसार को फांसी के फंदे से उतार किसी तरह अस्पताल तक पहुंचाया तथा उसके मैयके वालो को खबर की। महिला के मैयके वालो ने मामले की शिकायत कोतवाली नौगावां सादात में की।
उधर कोतवाली प्रभारी निरक्षक आर0पी0सिंह का कहना है। ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है। मामले की अगर कोई शिकायत आती है तो निश्चित रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
दहेज के लिये विवाहिता को जान से मारने की कौशिश,
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 13, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 13, 2018
Rating:

No comments: