ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ मे नए वर्ष के जश्न मे आठ घंटे में 90 घायल पहुंचे अस्पताल

 Dhanaoura times news lucknow
नए वर्ष का जश्न कई लोगों पर भारी पड़ गया। देर रात तक सड़क पर हुड़दंग में कई लोग चोटिल हो गए। तो कोई केयरलेस ड्राइव करते हुए जख्मी हो गया। जबकि कइयों ने ओवर स्पीड में दूसरे को ठोकर मारकर घायल कर दिया। ऐसे में तमाम लोग कराहते हुए अस्पतालों की इमरजेंसी पहुंचे।
रविवार रात अस्पतालों की इमरजेंसी में घायलों का आना शुरू हो गया। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. हैदर अब्बास के मुताबिक रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 40 घायल आए। इसमें हेड इंजरी व फ्रैक्चर के मरीज थे। वैसे यहां आम दिनों में लगभग 20 मरीज आते थे। जबकि सिविल में आम दिनों में आठ से 10 घायल आते थे। एमएस डॉ. आशुतोष दुबे के मुताबिक रात में 31 मरीज चोटिल आए। इसके अलावा लोहिया अस्पताल में 12, बलरामपुर में दो व लोहिया संस्थान में छह मरीज पहुंचे। अस्पतालों की इमरजेंसी में जहां अधिकतर मरीजों की ड्रेसिंग कर घर भेज दिया गया। वहीं ट्रॉमा सेंटर में कई भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से कई शराब के नशे में थे। जो बाइक से गिरकर घायल हुए थे।
90 फीसद घायल 30 की उम्र से कम
इमरजेंसी में पहुंचे घायलों में अधिकतर युवा हैं। इनमें से 90 फीसद की उम्र 30 के अंदर की है। अन्य 40 से 50 वर्ष की उम्र के बीच के हैं।
लखनऊ मे नए वर्ष के जश्न मे आठ घंटे में 90 घायल पहुंचे अस्पताल Reviewed by Ravindra Nagar on January 01, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.