यूपी में अभद्र पुलिसकर्मियों पर चला ट्विटर का डंडा, 90 हुए निलंबित
Dhanaoura times news
महज एक वर्ष के भीतर उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर सेवा की उपयोगिता खूब बढ़ी है। पुलिस के ट्विटर सेवा ने फरियादियों को मदद दिलाने से लेकर अभद्र और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर डंडा भी चलाया है। जहां गुजरे वर्ष में कार्यवाही योग्य 79,761 शिकायतों में 92 फीसद मामलों का निस्तारण कराया, वहीं अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप में 90 पुलिसकर्मियों के निलंबन, 22 पर मुकदमा और 170 के खिलाफ जांच कराने का माध्यम भी ट्विटर बना है।
अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था हरीराम शर्मा ने गुरुवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में पुलिस के ट्विटर सेवा की उपलब्धियां पत्रकारों से साझा की। इस सेवा के प्रभारी डीजीपी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव हैं। राहुल ने इस सेवा के जरिए डीजीपी और आमजन के बीच सीधा संवाद भी शुरु कराया है।
शर्मा ने राहुल की सराहना करते हुए बताया कि ट्विटर सेवा के जरिये 2017 में 2,25,858 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 79,761 शिकायतों को कार्यवाही योग्य पाया गया। इस समय उप्र पुलिस के ट्विटर पर फालोवर्स की संख्या तीन लाख नौ हजार से ज्यादा है।
इस सेवा पर शिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और बरेली सबसे आगे रहे तो बलरामपुर, फैजाबाद और शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने कम रुचि ली। ट्विटर के जरिये पुलिस में आई 434 शिकायतों में मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रेन में यात्रा के दौरान छेड़छाड़ और अन्य मामलों की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की गई।
यूपी में अभद्र पुलिसकर्मियों पर चला ट्विटर का डंडा, 90 हुए निलंबित
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 05, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 05, 2018
Rating:

No comments: