अस्पताल में ही दुल्हन बनी लड़की, शादी के 18 घंटे बाद तोड़ा दम
Dhanaoura times news
न्यूयाेर्क। अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली हेदर लिन्डसे के साथ। हेदर कैंसर से पीड़ित थी। उसने 35 साल के डेविड मोशर के साथ सिर्फ 18 घंटे के लिए शादी की थी। हेदर और डेविड मई 2015 में मिले थे और जल्दी ही दोनों में प्यार हाे गया था।
दुल्हन की दोस्त क्रिस्टिना ने बताया कि लंबे समय तक कैंसर के इलाज के बावजूद हेदर की हालत नहीं बदली और शादी के 18 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। आने वाली मौत को जानते हुए शादी करने के लिए दुल्हन को मीडिया ने बहादुर बताया है। शादी के दौरान परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थे। शादी में दुल्हन की देखभाल करने वाले कई डॉक्टर्स और नर्स भी शामिल हुए।
दुल्हन को ब्रेस्ट कैंसर था। उसकी हालत इतनी नाजुक थी, कि वह शादी के वचन भी नहीं बोल सकी। दुल्हन की दोस्त ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के बावजूद हेदर ने शादी के लिए आखिरी पलों में हौसला जुटाया था।
अस्पताल में ही दुल्हन बनी लड़की, शादी के 18 घंटे बाद तोड़ा दम
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 01, 2018
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 01, 2018
Rating:

No comments: