निकाय चुनाव के परिणाम सबकी आंखे खोलने वाले :योगी आदित्यनाथ
धनौरा टाइम्स उत्तर प्रदेश में शहर की सरकार चुनने को निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली अग्नि परीक्षा में पास हो गए हैं। पार्टी को निकाय चुनाव में बड़ी सफलता मिलने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम सबकी आंखे खोलने वाले हैं। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा जो लोग गुजरात मे बड़ी बातें कर रहे थे उनका निकाय में खाता नहीं खुला है। यहां तक कि अमेठी में भी खाता नहीं खुल सका है। केंद्र के 3.5 वर्ष के कार्य और प्रदेश सरकार में 8 महीने के कार्य से जनता का विश्वास बढ़ा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन का शुक्रिया करता हूं। विजयी सभी नगर प्रमुखों को बधाई। पीएम का शुक्रिया जिनके मार्गदर्शन में हम आगे बढ़ रहे हैं। हम आभारी हैं मतदाताओं के, चुनाव आयोग के, प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता भी करेंगे।
इसके साथ ही भाजपा की बड़ी जीत के जश्न में भी उनके साथ शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रवेश करने के साथ ही डिप्टी सीएम से सीधा कार्यालय प्रांगण के मंदिर का रुख किया।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 01, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 01, 2017
Rating:

No comments: