ताजा ख़बरें

recent

ट्रेफिक पुलिस की मनमानी के चलते परेशान सम्भल रोडवासी

Dhanaoura times news
मनमाने तरीके से बैरियर लगाकर  बंद कर दिया दूसरे पार जाने वाला रास्ता, आखिर नए पुल को किस उपयोग में लेना चाहता है महकमा_
रास्ता बंद होने से ऑटो-ई रिक्शा वालो की बल्ले बल्ले,संभल रोड वाले परेशान
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल पर जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए पिछली सरकार ने कटघर से मिगलानी की ओर फ्लाईओवर बनाया था लेकिन वो हाथी के सफेद दांतो के सामान देखने का रह गया है जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। फ्लाईओवर से जाम से तो कोई निजात नही मिल रहा लेकिन ट्रैफीक पुलिस की मनमानी व्यवस्था के चलते डबल फाटक पुल से आने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना कर लंबी दूरी तय करके ईदगाह की ओर आना जाना पड़ रहा है।
 दरअसल मामला यह है कि कटघर से रेलवे स्टेशन जाने के लिए नया फ्लाईओवर एक मजूबत बिकल्प है फिर नही ट्रेफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के नींचे से भी कटघर से मिगलानी की ओर सीधा रास्ता खोल दिया, जबकि कटघर से मिगलानी आने वाले वाहन सीधे तौर पर फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन ट्रेफिक पुलिस ने अपनी मनमानी करते हुए डबल फाटक पुल से आने वाले वाहनों के लिए सामने बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया जिससे उन्हें फ्लाईओवर के नीचे सरफेस रोड से लंबी दूरी तय  कर ईदगाह की ओर जाते जाते है। जबकि अगर सीधे तौर पर नीचे से संभल पुल से सीधे ईदगाह जाने के लिए रास्ता खोल दिया जाए तो लोगो को परेशानी से निजात मिल सकता है ओर कटघर से मिगलानी जाने वाले लोग नए फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन पता नही ट्रेफिक पुलिस किस नियम से काम कर रही है कि संभल रोड वालो को नया पुल बन जाने की वजह से सीधा रास्ता मिलने का विकल्प नही मिल रहा जबकि नया पुल बनने के बाद भी संभल रोड से आने वाले वाहनों को जाम के साथ-साथ लंबी दूरी तय करके रास्ता पूरा करना पड़ रहा है ।
वही इस व्यवस्था की वजह से ऑटो रिक्शा वालो को सीधा फायदा मिल रहा है क्योंकि वो अपनी मनमानी कर चौराहे पर आसानी से रोक कर सवारी भर सकते है।
अगर ट्रेफिक पुलिस कटघर से मिगलानी की ओर जाने वालो वाहनों के लिए सिर्फ नया फ्लाईओवर ही विकल्प रखे ओर दुपहिया वाहनों को छोड़ सारे वाहनों का रास्ता नया फ्लाईओवर करे, तो समस्या से निपटा जा सकता है।
ट्रेफिक पुलिस की मनमानी के चलते परेशान सम्भल रोडवासी Reviewed by Ravindra Nagar on December 22, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.