ताजा ख़बरें

recent

घपले के आरोप में कानपुर देहात के जिला जज व सिविल जज निलंबित


Dhanaoura times news
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर देहात के जिला जज विनोद कुमार यादव व सिविल जज सीनियर डिवीजन अनिल कुमार सप्तम को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ लोक अदालत निधि के तहत जारी 27 लाख रुपये में घपला करने का आरोप है। इस मामले की जांच भी शुरू कराई गई है। मालूम हो कि लोक अदालत के आयोजन और वादों के त्वरित निस्तारण के लिए लगभग पांच महीने पहले राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायाधीश को 27 लाख रुपये आवंटित किए गए थे।

आरोप है कि उन्होंने बिना लोक अदालतों का गठन किए फर्जी बिल बाउचर बनाकर मिली धनराशि खर्च होना दिखाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच में प्रथम दृष्टया आवंटित राशि के घपले के आरोप की पुष्टि पाई और न्यायाधीशों की प्रशासनिक कमेटी ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिला जज विनोद कुमार यादव व सिविल जज सीनियर डिवीजन अनिल कुमार सप्तम को निलंबित करने का आदेश दिया है और मामले की जांच शुरू करा दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक फैज आलम ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देने से असमर्थता जताई, लेकिन जिला जज के निलंबन की खबर को सही बताया है।

जजों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इससे पहले भी कई जिला जजों पर कार्रवाई की है। सपा शासन में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को जमानत देने के मामले में एक न्यायाधीश पर लाखों रुपये घूस लेने का आरोप लगा था जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले ने कड़ा रुख अपनाया था और सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया था। लखनऊ के जिला न्यायाधीश जिनका नाम हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था, उनका नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने वापस ले लिया।

इसके अलावा उन्नाव में तैनात रहीं एक महिला जज जया पाठक पर देहरादून पुलिस से अभद्र व्यवहार करने पर हाईकोर्ट ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल में लखनऊ में मुंसिफ पद पर नियुक्त न्यायिक अधिकारियों की ओर से प्रशिक्षण पूरा होने पर के एक रेस्टोरेंट में शराब पीकर मारपीट करने के मामले में भी कड़ी कार्रवाई हुई थी, जिसमें 11 न्यायिक अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।
घपले के आरोप में कानपुर देहात के जिला जज व सिविल जज निलंबित Reviewed by Ravindra Nagar on December 04, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.