ताजा ख़बरें

recent

अवैध रूप से चल रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटर, को किया गया सील


Dhanaoura times news
धनौरा दो अल्ट्रासाउंड सेंटरो की हुई थी शिकायत, दोनों सेंटरों पर नदारद मिले चिकित्सक
ऑनलाइन वेब पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर गई जांच में नगर में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से चलते मिले। इस पर टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मशीनों को सीज कर दिया। अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर छापा मार कार्रवाई से संचालको में हड़कंप मचा रहा।
शासन के ऑनलाइन वेब पोर्टल पर नगर के दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों के अवैध रूप से संचालन की शिकायत की गई थी। अल्ट्रासाउंड साउंड सेंटरों के अवैध रूप से चलाने की शिकायत मिलने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने डिप्टी सीएमओ दिनेश खत्री व धनौरा तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में छापामार टीम गठित की थी। रविवार को डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने नगर के मोहल्ला महादेव चुंगी स्थित भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर व धनौरा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा तो यहां पर दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से चलते मिले। निरीक्षण के दौरान गठित टीम ने जरूरी दस्तावेज देखने के साथ ही मशीनों की भी जांच की। निरीक्षण में दोनों सेंटरों पर चिकित्सक नदारद मिले।सहयोगियों के सहयोग से संचालन हो रहा था। जांच में खामियां मिलने पर टीम ने दोनों सेंटरों पर मशीनों को सील कर दिया। जिसकी रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई को डीएम को सौपने की बात कही है।
दिनेश खत्री, डिप्टी सीएमओ
अवैध रूप से चल रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटर, को किया गया सील Reviewed by Ravindra Nagar on December 11, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.