भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सीएम योगी आज फीरोजाबाद में |
Dhanaoura times news
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फीरोजाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इनके साथ ही प्रदेश तथा केंद्र सरकार के करीब 40 मंत्री भी फीरोजाबाद के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी व हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश धाकरे सहित 40 मंत्री आज फीरोजाबाद में एक कार्यक्रम में रहेंगे। इनके साथ ही हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनीतिक दिग्गजों का यह जमावड़ा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन के पिता सेठ कुंवरसेन अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा उत्सव के चलते होगा। पहली पुण्य तिथि के कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पीडी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर सजाए गए पंडाल में होगा। आज ही यहां पर केएस परिवार के चैरिटेबिल हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा। यहां पर दस दिव्यांगों को मंच से उपकरण भेंट किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर सह कार्यवाह कृष्णगोपाल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसके बाद भोज होगा।
वीवीआइपी की संख्या को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। केएस परिवार के मुखिया कुमरसेन के नौ बेटे और एक बेटी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन के बड़े भाई नानक चंद और विमल अग्रवाल फीरोजाबाद में रहते हैं, जबकि सुनील अग्रवाल आगरा और अन्य शहरों में हैं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रो. एसपी सिंह बघेल, खेल मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत 40 मंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले पहुंचेंगे। इसके बाद अमित शाह आएंगे। दोनों के हेलीकॉप्टर एसआरके कॉलेज मैदान में उतरेंगे। इस हेलीपैड के पास पूर्व प्राचार्य आवास को स्वागत कक्ष के रूप में तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान के हैलीपेड पर उतरेगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सीएम योगी आज फीरोजाबाद में |
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:

No comments: