ताजा ख़बरें

recent

पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, योगी और शाह समेत कई नेताओं की रैली

Dhanaoura times news
सूरत। गुजरात विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज समाप्त हो जाएगा. इस चुनाव को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बताई जा रही है, वहीं इसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.
पीएम मोदी को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
गुरुवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है. इसके लिए कांग्रेस राज्य भर में कई प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. कांग्रेस के लगभग 25 से 30 दिग्गज नेता गुजरात के अलग-अलग शहरों में प्रेस वार्ता के जरिए और बीजेपी के अन्य नेताओं से सवाल पूछेंगे और ये वे सवाल होंगे जो कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 8 दिनों से ट्वीट कर रहे हैं.

विकास कांग्रेस मांगेगी BJP से जवाब
एक बातचीत में गुजरात मीडिया के इंचार्ज पवन खेड़ा ने बताया कि प्रेस वार्ता के जरिए प्रधानमंत्री से गुजरात में पिछले 22 साल में हुए विकास पर सवाल किया जाएगा, जिसपर उन्होंने चुप्पी साध रखी है. कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री या बीजेपी से गुजरात में हुए विकास के मुद्दे पर सवाल किया जाता है, तो वह सीधा जवाब नहीं देने की बजाए सांप्रदायिक बातें करने लगते हैं.

राहुल गांधी ने रैलियों में उठाए सवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बार-बार अपनी रैलियों में कह चुके हैं कि वह विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से जवाब चाहते हैं लेकिन उन्हें इन सवालों के बदले में सिर्फ चुप्पी ही मिलती है.

9 दिसंबर को पहले चरण का मतदान
में पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को होना है. इस चरण में विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में चुनाव होगा. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. अरब सागर तट पर स्थित सौराष्ट्र में राज्य के 11 जिले आते हैं. कच्छ सबसे बड़ा जिला है, जिसमें 10 तालुक, 939 गांव और छह नगर पालिकाएं आती हैं.

कांग्रेस को उम्मीद इस चुनाव में मिलेंगे बेहतर परिणाम
कांग्रेस में जमीनी स्तर पर चुनाव प्रबंधन का काम देख रहे नेताओं के चुनाव पूर्व अनुमान में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में पार्टी के पास इस बार अधिक सीटें जीतने का अच्छा मौका है. वर्ष 2012 में हुए चुनाव में विधानसभा की 182 सीटों में से कांग्रेस को 61 सीटें मिली थी. बीजेपी को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

बीजेपी बोली- फिर सत्ता में आएंगे
हालांकि ने कांग्रेस के इस अनुमान को खारिज किया है और कहा है कि पार्टी ज्यादा मजबूती के साथ राज्य की सत्ता में फिर से आएगी. पीएम मोदी ने जोरदार ढंग से पार्टी के लिए प्रचार किया और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है.
पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, योगी और शाह समेत कई नेताओं की रैली Reviewed by Ravindra Nagar on December 07, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.