बिजनौर-रोडवेज बस व कार की आमने सामने की हुई टक्कर में कार सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत
Dhanaoura times news
रोडवेज बस व कार की आमने सामने की हुई टक्कर में कार सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर भर्ती करा दिया है। अफजलगढ़ निवासी लखवीर सिंह व अनिल कुमार शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे मेरठ से कार द्वारा लौट रहे थे कि शेरकोट धामपुर के एनएच 74 मार्ग स्थित मनोकामना मंदिर के निकट धामपुर की ओर जा रही एक रोडवेज़ बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार चला रहे अनिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि लखवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।ओर मृतक कार में फस गया। काफी देर के बाद मृतक का शव कार से बाहर निकाला जा सका।
बिजनौर-रोडवेज बस व कार की आमने सामने की हुई टक्कर में कार सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 29, 2017
Rating:

No comments: