सपा नेता सीमा प्रधान ने आरोप लगाया भाजपा एजेंट बनकर काम कर रहा पुलिस-प्रशासन
Dhanaoura times news
मेरठ : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता सीमा प्रधान ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।
शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर उनके पति अतुल प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है, जबकि उनके खिलाफ कोई वारंट नहीं है। इसी तरह से छात्रसंघ चुनाव से पहले ही दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, ताकि चुनाव प्रभावित किया जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी को जिताने के लिए धांधली कराई। उसे काफी कम वोट मिले थे, इसलिए यह कोशिश सफल नहीं हुई लेकिन इस धांधली का फायदा दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को मिला। जीत के बावजूद सपा के प्रत्याशी को हरा दिया गया। यदि अतुल प्रधान चुनाव के दौरान मौजूद होते तो प्रशासन यह खेल नहीं कर पाता। कहा, सपा छात्रसभा के कार्यालय पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और फाय¨रग की, लेकिन पुलिस उन्हें बचाने में लगी है। पुलिस तो यहां तक कह रही है कि फाय¨रग नहीं हुई, बल्कि यह आवाज टायर फटने की थी। सीमा प्रधान ने कहा कि वह तोड़फोड़ व फाय¨रग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी से मिलेंगी। संजय विकल, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, आदिल, अमित सिवाच आदि थे।
सीमा प्रधान ने छात्रसंघ के नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष वैभव पांडेय व संयुक्त सचिव आफरीन तथा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे आनंद प्रकाश को माला पहनाकर सम्मानित किया।
सपा नेता सीमा प्रधान ने आरोप लगाया भाजपा एजेंट बनकर काम कर रहा पुलिस-प्रशासन
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 17, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 17, 2017
Rating:

No comments: