ताजा ख़बरें

recent

युवती का पति था बाहर ससुर ने गलत फायदा उठाया , गिरफ्तार




Dhanaoura times news lucknow
लखनऊ।  घटना उत्तरप्रदेश के महोबा क्षेत्र के नोवगाव की है जहा एक बलात्कार का बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है।
 क्षेत्र अधिकारी एन कोलांची का कहना है कि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना था कि गांव में रहने वाले अमर भसहपाल ने अपनी बहु के साथ बलात्कार किया और कई दिनों तक उसे प्रताड़ित भी किया।

पीड़िता ममता का कहना था कि तीन महीने पूर्व उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसे मारने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों तक यौन शोषण भी किया।

पति के दूसरे शहर में मजदूरी करने के कारण कई महीनो तक कोई सम्पर्क नहीं हो पाता था लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही उसके पति के घर लौटते ही उसने सारी बात उसे बता दी जिसके बाद से अमर भसहपाल फरार हो गया था।  फिलहाल पुलिस ने उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया है।

युवती का पति था बाहर ससुर ने गलत फायदा उठाया , गिरफ्तार Reviewed by Ravindra Nagar on December 31, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.