बैंकों में जितने चाहें उतने सिक्के जमा करें, नहीं है कोई सीमा
Dhanaoura times news
सिक्कों के बोझ से दबे बाजार पर भारतीय रिजर्व बैंक से लेकर वाणिज्यिक बैंक तक सितम कर रहे हैं। बैंकों में सिक्के जमा करने की अधिकतम सीमा का नियम ही नहीं है और खाताधारकों को यह कहकर बेवकूफ बनाया जा रहा है कि एक दिन में एक हजार रुपये तक के सिक्के जमा कर सकते हैं। हालांकि हकीकत में बैंक 1000 रुपये के सिक्के जमा करने में भी आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में सिक्कों की बहुतायत है।
पूंजी फंसने से कारोबार और सिक्का लेन-देन में आनाकानी से हो रही लड़ाई के चलते कानून-व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है। इसके बाद भी आरबीआइ हो या सरकार, कोई चेत नहीं रहा है। गांधी ग्राम निवासी अभिलाष शुक्ल आरओ वाटर सप्लायर्स हैं। उनका खाता कार्पोरेशन बैंक में है।
बाजार में मिले सिक्के जब बैंक ने लेने से मना कर दिया तो उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी कि सिक्का जमा करने का नियम क्या है। आरबीआइ के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी पी विजय कुमार की तरफ से मिले जवाब के अनुसार बैंकों में सिक्के जमा करने की सीमा संबंधी कोई नियम नहीं है।
आरबीआइ का जवाब: 'भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में सिक्के जमा करने की कोई सीमा निश्चित नहीं की है। हालांकि सिक्का अधिनियम 2011 की धारा 6(1) के अनुसार किसी भी मूल्य वर्ग के सिक्के, एक रुपये से कम नहीं हों व कुल एक हजार रुपये तक के भुगतान के लिए वैध रहेंगे।'
बैंकों ने तोड़ा कानून!: नोटबंदी के दौरान बैंकों ने दो हजार और उससे अधिक के सिक्के लोगों को जारी किये। बैंकों ने आरबीआइ के नियम का पालन नहीं किया और जनता को सिक्कों के बोझ तले दबा दिया।
सिक्के लेना बन गया नासूर: नोटबंदी के दौरान नकदी संकट से निपटने के नाम पर बैंकों ने सड़े गले नोटों के साथ भारी संख्या में सिक्के भी जारी किए थे। तब नकदी की जरूरत हर आदमी को थी और सभी ने सिक्के लिए भी। इसके चलते बाजार में 200 करोड़ रुपये से अधिक के सिक्के आ गए।
कागज पर ही 'कार्रवाई':
- आरबीआइ ने कहा सरकुलर जारी, हर बैंक लेंगे सिक्के
- हर बैंक शाखा को चस्पा करना होगा कि 'हम सिक्के जमा करते हैं'
- जिला प्रशासन ने कहा सिक्के जमा नहीं करने पर कराएंगे मुकदमा
- आरबीआइ ने कहा सरकुलर जारी, हर बैंक लेंगे सिक्के
- हर बैंक शाखा को चस्पा करना होगा कि 'हम सिक्के जमा करते हैं'
- जिला प्रशासन ने कहा सिक्के जमा नहीं करने पर कराएंगे मुकदमा
ये मामले हुए:
- नवंबर में गोविंद नगर में पान की दुकान पर सिक्का लेन-देन को लेकर ग्राहक और दुकानदार भिड़े, पुलिस पहुंची लेकिन समझौता होने पर कुछ नहीं हुआ।
- मई में सिक्के को लेकर विजय नगर सब्जी मंडी में आढ़ती और दुकानदार भिड़े, अफरातफरी
- नवंबर में गोविंद नगर में पान की दुकान पर सिक्का लेन-देन को लेकर ग्राहक और दुकानदार भिड़े, पुलिस पहुंची लेकिन समझौता होने पर कुछ नहीं हुआ।
- मई में सिक्के को लेकर विजय नगर सब्जी मंडी में आढ़ती और दुकानदार भिड़े, अफरातफरी
बैंकों में जितने चाहें उतने सिक्के जमा करें, नहीं है कोई सीमा
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 15, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 15, 2017
Rating:

No comments: