ताजा ख़बरें

recent

जुलुसे मदहे सहाबा और जुलूसे मोहम्मदी आज

Dhanaoura times news Lucknow
लखनऊ में जुलूसे मदहे जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया
रसूले अकरम के जन्मदिन की खुशी में शनिवार को जुलूस मदहे सहाबा और जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया  अंजुमन तहफ्फुजे नामूसे सहाबा की ओर से अमीनाबाद पार्क से सुबह 9 बजे जुलूस मदहे सहाबा निकाला गया वहीं आल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से बड़ी पकिरीय खदरे व्  यूनिक कान्वेंट स्कुल खदरे के पास नगरी और मेडिकल कॉलेज स्थित शाहमीना शाह की मजार से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। अमीनाबाद से निकलने वाले जुलूस मदहे सहाबा का नेतृत्व मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी और इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सहित अन्य उलेमाओ ने किया ।  अमीनाबाद पार्क से शुरू होकर जुलूस मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, नक्खास, टूडिय़ागंज, बाजारखाला होते हुए ऐशबाग ईदगाह पहुंच कर समाप्त हो गया  ऐशबाग ईदगाह में जलसे का आयोजन किया गया जिसे मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, अपर महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी सहित अन्य उलमा व बुद्धिजीवी खिताब करेंगे।
वहीं आल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से शाहमीना शाह की मजार से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया । जुलूस मेडिकल कॉलेज क्रासिंग से होते हुए चौक स्थित ज्योतिबा फुले पार्क के सामने पहुंच कर समाप्त हो गया।  जुलूस से पहले मजार पर जलसा किया जिसे उलमा व जाकिर खिताब करेंगे। जुलूसे मोहम्मदी का नेतृत्व मौलाना अबुल इरफान फरंगी महली, मोहम्मदी मिशन के अध्यक्ष अयूब अशरफ किछौछवी और मौलाना मोहम्मद जीलानी अशरफ किछौछवी करेंगे
 जुलूसे मोहम्मदी को लेकर    शुक्रवार को मिशन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में  मिशन के अध्यक्ष अयूब अशरफ ने कहा कि जुलूस के मार्ग में कोई एम्बुलेंस या यातायात फंसे तो जुलूस को रोक कर पहले एम्बुलेंस और यातायात को निकाल दें, जुलूस के विलम्बित होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं मोहद्दिसे आजम मिशन के अध्यक थे
जुलुसे मदहे सहाबा और जुलूसे मोहम्मदी आज Reviewed by Ravindra Nagar on December 02, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.