लखनऊ में थाना हुसैनगंज पुलिस भागा शातिर चोर इलाहाबाद जंक्शन पर पर पकड़ा गया
Dhanaoura times news
लखनऊ में थाना हुसैनगंज से पुलिस अभिरक्षा से भागा शातिर चोर रविवार को इलाहाबाद जंक्शन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास नशीला पाउडर, पांच हजार रुपये और चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसके खिलाफ लखनऊ में पांच आपराधिक मामले दर्ज।
रविवार को दोपहर में इलाहाबाद जंक्शन पर सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया स्टैंड के पास जीआरपी को एक संदिग्ध युवक बाइक पर दिखाई दिया। शक होने पर जब उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो वह बाइक लेकर भागने लगा। जीआरपी ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संनौव्वर (26) पुत्र तास्सुवर निवासी 49 रामलीला मैदान रामपुर नगर किनारा पुराना किला लखनऊ बताया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि शातिर चोर पुलिस अभिरक्षा से भागा है। उसके पास से हीरो होंडा शाइन जो बाइक बरामद हुई है, वह किसी वकील की है। संनौव्वर के खिलाफ लखनऊ में हुसैनगंज, चारबाग और हजरतगंज थाने में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इलाहाबाद में दो और लखनऊ में चार चोरी के मामले दर्ज हैं।
आज आया था अकेले : पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने तीन और साथियों के साथ यात्रियों को नशीली पाउडर खिलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आज वह अकेले आया था। पिछले दिनों उसने और उसके साथियों ने इलाहाबाद जंक्शन, लखनऊ में थाना थाना गुडम्मा व हुसैनगंज में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पूछताछ में छह चोरी की घटनाओं से पर्दा उठा है।
लखनऊ में थाना हुसैनगंज पुलिस भागा शातिर चोर इलाहाबाद जंक्शन पर पर पकड़ा गया
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 26, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 26, 2017
Rating:

No comments: