ताजा ख़बरें

recent

विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन मैला ढोने वाली महिलाओं ने

Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधानसभा सभा के बाहर रविवार को मैला ढोने वाली सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. बुंदेलखंड के जालौन से आईं महिलाओं ने हजरतगंज में बनी गांधी प्रतिमा के सामने भी प्रदर्शन किया. दलित अधिकार और स्वाभिमान मार्च के बैनर तले बुलाए गए इस प्रदर्शन का मकसद महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाना है.
बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के नेतृत्व में सैकड़ों मैला ढोने वाली जालौन जिले की महिलाओं ने लखनऊ में प्रर्दशन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से मैला ढोने की प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग की, उन्होंने कहा कि कि 2013 में मैला ढोने की प्रथा को बैन कर दिया गया है, इसके बावजूद बुंदेलखंड में ये प्रथा जारी है.
जालौन जिले के दो ब्लाक महेबा और कदौरा में 276 महिला मैला ढोने का काम कर रही है. सरकार ने इस प्रथा को बैन करके पुर्नावास की बात कही लेकिन ये प्रथा अभी भी जारी है.
महिलाओं को मैला ढोने से रोका जाए और उनके लिए स्थाई आवास, रोजगार की व्यवस्था की जाए और साथ ही उन्हें पांच एकड़ जमीन दी जाए. लेकिन इस पुर्नावास के तहत जो भी सुविधाएं कहीं गई है वो नहीं मील रही हैं. इसी के चलते बुंदेलखंड के जालौन जिले की सैकड़ों मैला ढोने वाली महिलाएं अपनी मांगों को लेकर लखनऊ आई हैं.
महिलाएं अपने सिर पर मैला ढोने वाली टोकरी लेकर आईं थीं. उनके साथ एक बड़ा सा बैनर भी है जिस पर लिखा है कि आखिर कब हमें मैला ढोने से मुक्ति मिलेगी. मैला ढोने को माना जाता है और कई सामाजिक संगठनों से लेकर सुप्रीम कोर्ट भी इसके खिलाफ आवाज उठा चुका है.
विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन मैला ढोने वाली महिलाओं ने Reviewed by Ravindra Nagar on December 10, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.