यूपी में आवारा गायों के लिए बनेंगे नंदीगृह : योगी आदित्यनाथ
कानपुर देहात। यूपी में आवारा जानवरों की देखरेख के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में नंदीगृह बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रविवार को यह घोषणा कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आयोजित एक जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आवारा जानवरों के लिए नंदीगृह बनाए जाएंगे। सरकार इनके खर्च उठाएगी। दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पहली बार 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया है।किसी भी कीमत पर किसानों का अपमान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की आय दोगुनी करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में सिर्फ 5 लाख एमटी गेहूं की खरीद की जाती थी। भाजपा सरकार में 37 लाख एमटी गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ खुद का विकास किया। केवल 5 जिलों में ही विकास दिखता था लेकिन अब पूरे प्रदेश में विकास दिखेगा। बिजली व्यवस्थ भी सिर्फ इटावा, मैनपुरी और रामपुर को ही दी जाती थी। अब बिजली पूरे प्रदेश को मिलेगी। किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सपा वास्तव में पार्टी ही नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अब गरीब कन्याओं की शादी कराएगी। सांसद, मंत्री व विधायक भी कन्यादान करेंगे।
यूपी में आवारा गायों के लिए बनेंगे नंदीगृह : योगी आदित्यनाथ
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 19, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 19, 2017
Rating:

No comments: