फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद
Dhanaoura times news
मंडी धनौरा। थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से प्रधान के भाई संग फरार हुई युवती को बरामद कर लिया। पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करेगी।
चार दिन पूर्व युवती थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने ही बिरादरी के प्रेमी प्रधान के छोटे भाई के संग फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस और परिजन युवती की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने युवती का सरकारी अस्पताल में मेडीकल परीक्षण कराया। जिसके बाद युवती को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि प्रेमी युगल की बरामदगी हो गई है। युवती की मेडीकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 15, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 15, 2017
Rating:

No comments: