सपा का ऑपरेशन क्लीनः आठ जिलाध्यक्ष हटाए, चार नए महानगर अध्यक्ष बनाये
Dhanaoura times news lucknow
नगरीय निकाय चुनाव में उदासीनता और पार्टी विरोधी कामों में शामिल रहे पदाधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की समाजवादी पार्टी ने शुरुआत कर दी है। इसके तहत पार्टी ने आठ जिलाध्यक्षों व चार महानगर अध्यक्षों को पद से हटा दिया। उनके स्थान पर नई लोगों को कमान सौंपी गई है। नए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह एक हफ्ते के भीतर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दें।
सपा ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि नगरीय निकाय चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर संगठन में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 'आपरेशन क्लीन के तहत एक दर्ज पदाधिकारियों को हटाने का आदेश जारी किया। इसमें कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव भी शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में यहां के सिकंदरा में हुए उप चुनाव में सपा प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ा था।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुसार कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह को हटाकर उनके स्थान पर राघवेंद्र सिंह को नामित किया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में भैया राम पटेल के स्थान पर राम सिंह पटेल, जौनपुर में राजनारायण बिंद के स्थान पर लाल बहादुर यादव, बलिया में यशपाल सिंह की जगह संग्राम सिंह यादव, सुलतानपुर में राम सहाय यादव के स्थान पर रघुवीर यादव, मुरादाबाद में हाजी इकराम कुरैशी के स्थान पर राजीव सिंघल,

गौतम बुद्ध नगर में फकीर चंद्र नागर के स्थान पर वीर सिंह यादव और सहारनपुर में जगपाल दास गुर्जर को हटाकर रुद्रसेन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह आगरा के महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन को हटाकर वाजिद निसार को, कानपुर महानगर के अध्यक्ष फजल महमूद को हटाकर मो. मुईन को, मुरादाबाद महानगर में सुहेब हसन पाशा को हटाकर मन्नू कुरेशी को और रिक्त चल रहे मुजफ्फरनगर के महानगर अध्यक्ष पद पर मो. वसी अंसारी को मनोनीत किया गया है।
सपा का ऑपरेशन क्लीनः आठ जिलाध्यक्ष हटाए, चार नए महानगर अध्यक्ष बनाये
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 28, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 28, 2017
Rating:

No comments: