ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ की पहली महिला मेयर बनी भाजपा की संयुक्ता भाटिया

धनौरा टाइम्स प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सौ वर्ष में पहली बार महिला मेयर संयुक्ता भाटिया के रूप में मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की संयुक्ता भाटिया सुबह से चल रही मतगणना में बीजेपी की आगे चल रही हैं।

आरएसएस में संयुक्ता की अच्छी पकड़ मानी जाती है। आज मतगणना में बड़ी बढ़त के बाद उनकी जीत तय है। नवाबों के शहर को 100 साल में पहली बार महिला मेयर मिलने जा रहा  है। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन हैं। तीसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल और कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी आगे पीछे चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश का नगर निकाय चुनाव राजधानी लखनऊ के लिए इतिहास बनाने जा रहा है। नवाबों की नगरी लखनऊ को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी है। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं।

भाजपा की संयुक्ता भाटिया लखनऊ में प्रतिद्वन्दियों से आगे चल रही हैं। संयुक्ता भाटिया 90 के दशक में कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी हैं। संयुक्ता संघ की अवध प्रांत की महिला समन्वयक हैं, जबकि उनके बेटे प्रशांत भाटिया लखनऊ के विभाग कार्यवाह हैं। इस लिहाज से संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार बीजेपी और संघ से जुड़ा हुआ है। संयुक्ता भाटिया ने आज नतीजे आने से पहले पूजा-पाठ की और अपनी जीत की प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट 1916 में बना था। तब से अब तक लखनऊ में कोई भी महिला मेयर नहीं बनी। 2012 में बीजेपी के दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। 1960 में लखनऊ में नगर निगम बना था।

जनसंघ विचारधारा से जुड़े राजकुमार श्रीवास्तव लखनऊ के पहले नगर प्रमुख बने थे। 57 साल के इतिहास में अब तक 18 नगर प्रमुख और महापौर चुने जा चुके हैं। 21 नवंबर 2002 से नगर निगम में नगर प्रमुख को महापौर (मेयर) का नाम दिया भाजपा की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया 3,77,166 वोट हासिल करके लखनऊ नगर निगम की पहली महिला महापौर बन गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की मीरा वर्धन को हराया। मीरा वर्धन को 2,45,810 मिले। सयुंक्त भाटिया ने उन्हें 1,31,356 मतों के अंतर से हराया।

लखनऊ नगर निगम के चुनाव में मतगणना के हर राउंड की गिनती के बाद से ही भाजपा की संयुक्ता भाटिया आगे चल रही थीं। शुरुआत से ही मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी रही। इसी के साथ लखनऊ को पहली मेयर भाजपा से संयुक्ता भाटिया मिल गई हैं।। शीबा खान 
लखनऊ की पहली महिला मेयर बनी भाजपा की संयुक्ता भाटिया Reviewed by Ravindra Nagar on December 01, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.