नगर में रैली निकाल कर हीरा नन्द जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई
बुधवार को आंनद धाम आश्रम के संस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी हीरा नन्द जी महाराज की पुण्य तिथि भक्तों द्वारा निर्वाण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। गाजे बाजे के संग नगर में प्रभात रैली निकाली गई। दीपदान भी हुआ।
हर वर्ष आंनद धाम आश्रम के संस्थापक श्री श्री 108 स्वामी हीरानन्द जी की पुण्य तिथि भक्तों द्वारा मनाई जाती है। जिसका आयोजन आंनद धाम आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जाता है। बुधवार को निर्वाण दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा आंनद धाम आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैंड बाजे संग निकाली गई फेरी व कीर्तन में सैकड़ों, संत व सन्यासिनियो ने भाग लिया। नगर पालिका चैयरमेन राजेश सैनी ने गरीब व असहायों को कम्बल वितरित किए। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके गीतेश अग्रवाल मोहित कुमार, हर्ष शर्मा, मनोज कुमार, अनुज कुमार, कपिल कुमार, विजय सिंह आदि थे
नगर में रैली निकाल कर हीरा नन्द जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 20, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 20, 2017
Rating:


No comments: