लखनऊ से अपहृत युवक महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर पर मिला |
Dhanaoura times news lucknow
लखनऊ से व्यापारी के पुत्र के अपहरण के आरोप में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह के आवास पर आज छापा मारा। यहां पर पुलिस ने अपहृत युवक के साथ तीन अन्य लोगों को बरामद किया है। बादशाह सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। फिलहाल वह हाशिए पर चल रहे हैं।
पूर्व श्रम मंत्री और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर आज पुलिस की बड़ी टीम ने छापा मारा है। खरेला के बादशाह सिंह के आवास से छापा मारा गया है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह पर लखनऊ व्यापारी के लड़के को अपहरण करने का आरोप है। उनके आवास को आज लखनऊ क्राइम ब्रांच के साथ ही यहां पर सीओ चरखारी की संयुक्त टीम ने घेरा है। पुलिस ने बादशाह सिंह के घर से अपहृत युवक, पूर्व मंत्री बादशाह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा के साथ ही उसे साथी राजेश सविता को गिरफ्तार किया है
महोबा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के आवास पर पुलिस ने छापामार कर लखनऊ व्यापारी के लड़के आयुष को बरामद कर लिया है। आरोप है कि बादशाह के बेटे सूर्यदेव उर्फ शिवा ने अपने तीन साथियों के साथ उसका अपहरण किया था। छापेमारी में लखनऊ क्राइम ब्रांच,सीओ चरखारी की संयुक्त टीम लगी रही। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने आयुष को खरेला वृद्ध आश्रम में रखा था। वहीं से बरामदगी हुई है। सुबह तीन बजे पूर्व मंत्री बादशाह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा के साथ ही उसे साथी राजेश सविता को गिरफ्तार कर पुलिस टीम लखनऊ रवाना।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से अगवा चिनहट के व्यापारी अमित जायसवाल का बेटा शिवम महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर से बरामद। पूर्व मंत्री के बेटे का नाम है सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुद ही शिवा के साथ गया था शिवम।
अपहृत शिवम के पिता तथा लखनऊ के बड़े व्यापारी अमित जायसवाल का ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए किया गया था। अमित जायसवाल ने बताया कि शिवम को बादशाह सिंह के बेटे सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा सिंह ने लखनऊ से उठाया था। उसको महोबा में बादशाह सिंह के फार्म हाउस में रखा गया था। पुलिस ने उसको महोबा से बादशाह सिंह ने फार्म हाउस से छुड़ा लिया। इसके बाद भी महोबा से लखनऊ आते समय विक्की उसको फोन पर धमकी दे रहा है। खौफ के बीच शिवम को महोबा से लखनऊ ला जा रहा है।
लखनऊ से अपहृत युवक महोबा में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के घर पर मिला |
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 24, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 24, 2017
Rating:

No comments: