नवोदय विद्यालय समिति ने तीन गुना तक बढ़ाई फीस, 2018 सत्र से होगी लागू |
Dhanaoura times news lucknow
नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों की फीस तीन गुना तक बढ़ा दी गई है। सरकारी कर्मचारी को अपने बच्चे के लिए साढ़े सात गुना अधिक भुगतान करना पड़ेगा। छात्राएं, अनुसूचित जाति व बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थी से कोई फीस नहीं ली जाएगी। नवोदय विद्यालय में पहुंचने वाले मेधावियों के अभिभावक मुफ्त शिक्षा की बारे न सोंचे।
सभी वर्ग के लिए मुफ्त शिक्षा तो केवल कक्षा छह से आठ तक ही है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि के एवज में अब तक दो सौ रुपये लिये जा रहे थे। अब छह सौ रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं सरकारी कर्मियों के बच्चों की फीस में साढ़े सात गुना वृद्धि की गई है। अब 200 रुपये से सीधे 1500 रुपये महीना कर दिया गया है।
अप्रैल 2018 से नई निर्धारित संबंधित फीस विद्यार्थियों को जमा करनी होगी। राहत की बात यह है कि सभी वर्ग की बालिकाओं, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के अलावा बीपीएल श्रेणी को शुल्क से छूट दी गई है। बताते चलें कि यूपी में लगभग 70 नवोदय स्कूलों में लगभग 40 हजार से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के उपायुक्त गिरीश चंद्रा के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से फीस में बढोत्तरी का आदेश अभी पिछले सप्ताह ही अाया है। इसमें सभी वर्ग की बालिकाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के अलावा बीपीएल श्रेणी को शुल्क से छूट दी गई है। जबकि सरकारी कार्मिकों के बच्चों को तो शासन से शुल्क की प्रतिपूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा यह शुल्क विद्यालय विकास निधि के रूप में बढ़ाया गया है जो विद्यालय में विकास कराने के काम अायेगा।
नवोदय विद्यालय समिति ने तीन गुना तक बढ़ाई फीस, 2018 सत्र से होगी लागू |
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 30, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 30, 2017
Rating:

No comments: