ताजा ख़बरें

recent

नगर निगमों के विजेता महापौर का शपथग्रहण 12 दिसंबर को तैयारियां तेज

 Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
नगर निगमों के विजेता महापौर का शपथग्रहण 12 दिसंबर को होने जा रहा है। राज्यपाल रामनाईक की अनुमति के बाद शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके बाद से तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी महानगरों में शपथग्रहण स्थलों को तैयार किया जाने लगा है। स्थानीय स्तर पर मंडलायुक्त या उनकी अनुपस्थिति में डीएम शपथ दिलाएंगे। नगर निगमों में महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह एक साथ होगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सभी नगर आयुक्तों को शपथ ग्रहण कराने संबंधी निर्देश जारी कर दिए है। गोरखपुर, लखनऊ, फीरोजाबाद, नव निर्मित, अयोध्या-फैजाबाद और मथुरा-वृंदावन समेत सभी 16 निगमों में इसकी तैयारियां दिखने लगीं हैं।
नगर निगमों के विजेता महापौर का शपथग्रहण 12 दिसंबर को तैयारियां तेज Reviewed by Ravindra Nagar on December 08, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.