ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र मे तमंचा सटाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

लखनऊ : थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार सुबह महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही जराखन ने झाड़ियों में खींचकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। महिला के घरवालों ने आरोपित के परिवारीजनों से शिकायत की तो उन्होंने बांकों और लाठी-डंडों से उन्हें दौड़ा-दौड़कर पीटा। घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला के घरवालों का आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मारपीट व गालीगलौज के तहत एनसीआर दर्ज की है। आरोपितों की ओर से भी पीड़ित पक्ष पर एनसीआर दर्ज हुई है।
घटना के समय महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने आरोपित को दौड़ाया जिस पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मेवालाल के घर में घुस गया। उधर पीड़ित महिला ने अपने घर पहुंचकर आपबीती बताई। जिस पर पीड़िता के पति सहित अन्य परिवारीजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपित जराखन ने अपनी पत्नी, बेटे राजेंद्र, अनूप, सुनील, मेवा व उनके बेटे ललित व रजनीश के साथ मिलकर बाके, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें पीड़िता का पति कल्लू, देवरानी मंजू, सास व ससुर जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपित पक्ष सेजराखन व उसकी पत्नी प्रेमा को चोटें आई। दोनों पक्ष के लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल प्रेमा, जराखन, कल्लू व जगमोहन को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। उधर एसओ माल वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। महिला पक्ष से दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर नहीं मिली थी, सिर्फ मारपीट की तहरीर मिली थी इसलिए एनसीआर के तहत दोनों पक्षों का मामला दर्ज हुआ है। शेष मामले की जांच की जा रही है     रिपोर्ट शीबा खान  लखनऊ 
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र मे तमंचा सटाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास Reviewed by Ravindra Nagar on November 06, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.