बीजेपी के बड़े नेता मनोज गोयल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा अखिलेश का हाथ
उत्तरप्रदेश – विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद एक बार फिर बीजेपी निकाय चुनावो में जीत दर्ज़ करने में लगी हैं मगर भाजपा को उसके एक बड़े नेता ने झटका देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है।
पिछले 25 सालों से पार्टी से जुड़े मनोज गोयल ने भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया है। मनोज गोयल को भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। पूर्व भाजपा नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। नोएडा के दादरी में मनोज गोयल का अच्छा वर्चस्व माना जाता है। दादरी में वैश्य और ब्राह्मण का गठजोड़ जीत के जरूरी माना जाता है। मनोज गोयल की भाजपा से नाराजगी का सपा ने बड़ी तेजी से फायदा उठाया। सपा ने उन्हें दादरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष का टिकट देकर उन्हें अपनी तरफ कर लिया। चर्चाएँ हैं कि मनोज गोयल के भाजपा छोड़ सपा में जाने का भाजपा को नुकसान हो सकता है।
मनोज गोयल भाजपा के पहले बजरंग दल में जिला संयोजक और VHP में जिला मंत्री रह चुके हैं। वे साल 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मनोज गोयल के जाने से भाजपा को क्या नुकसान होता है। दादरी नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होता है रिपोर्ट शीबा खान लखनऊ
बीजेपी के बड़े नेता मनोज गोयल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थामा अखिलेश का हाथ
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:
Reviewed by Ravindra Nagar
on
November 08, 2017
Rating:

No comments: