ताजा ख़बरें

recent

शर्मनाक! बाप ही करता रहा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म

 कहते है अगर हमारे परिवार में बेटी पैदा होती है तो सबसे जयादा ख़ुशी पिता और भाई को ही होती है। और जब भी कभी बेटी बाहर निकलती है तो भाई को अपनी बहन की और पिता को अपनी बेटी की चिंता सताती है। लेकिन तब क्या हो जब पिता और भाई ही अपनी बेटी और बहन के लिए एक अभिशाप बन जाए। जी हां कुछ ऐसी ही एक दर्दभारी दास्ता है एक लडक़ी की। जिसका उसके भाई और पिता ने ही एक बार नहीं बल्कि 8 साल तक दुष्कर्म किया।

एक लड़की ने अपनी आपबीती सुनते हुए बताया कि 6 सितंबर 2013 को वो कभी भी भुल नहीं सकती। ये वही दिन है, जब उसे एक ऐसे नर्क से छुटकारा मिला जिसमें वो घुट-घुटकर जी रही थी। उसका आरोप है कि उसके पिता और भाई ने उसके साथ 9 साल (3000 दिन) तक रेप किया। इतना ही नहीं उसकी मां ने 8 बार उसका अबॉर्शन कराया।

मामला लखनऊ के आलमबाग का है। पीडि़ता कहती है कि वो 14 साल तक अपनी नानी के घर रही। इसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई। उसके नए घर का गृहप्रवेश था। इसी दिन उसके पिता की तबीयत खराब हो गई। पिता डॉक्टर के जाने के बजाए तांत्रिक के पास गए। उसने कहा कि अपनी जिंदगी बचाने के लिए पापा को बेटी से संबंध बनाने होंगे। फिर उसे जबरदस्ती पिता के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया गया।

जब कभी भी वो इसका विरोध करती तो उसकी पिटाई की जाती थी। 9 साल तक पिता और भाई उसका रेप करते रहे। उसने बताया कि एक दिन वो बेरोजगारी भत्ते का फॉर्म भरने के बहाने घर से निकली और सीधे अखिलेश यादव के दरबार में पहुंच गई। उसने अपनी दर्दभरी कहानी को उनके सामने बयां किया। इसके बाद मां-पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके लिए पीडि़ता को सम्मानित भी किया गया। उन्हें को नई आशा नाम के एक एनजीओ ने गोद लिया, इसके बाद कविता की जिंदगी पटरी पर आ गई। अब वो तीनों (बाप-मां-भाई) जेल में हैं। रिपोर्ट शीबा खान लखनऊ
शर्मनाक! बाप ही करता रहा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म Reviewed by Ravindra Nagar on November 10, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.