ताजा ख़बरें

recent

अंतिम दिन धनौरा तहसील में 32 ने कराया नामांकन मंडी धनौरा।

निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नामांकन स्थल पर दावेदरों की भीड़ उमड़ पड़ी। दलबल संग समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। धनौरा तहसील की नगर पालिका धनौरा में 11 गजरौला में पांच और बछरायूं के लिए अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए। जबकि सोमवार को तीनों पालिकाओं के लिए 22 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। 
धनौरा नगर पालिका परिषद के लिए अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजेश सैनी, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेंद्र उर्फ कमल अग्रवाल, पीस पार्टी प्रत्याशी फिरोज अहमद, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शरीफ अहमद, निर्दलीय राहुल अग्रवाल,नरेश कुमार, खलील, इरफान अहमद, राखी अग्रवाल,सिम्मी रानी,मो. फैजान सैफी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वही गजरौला नगर पालिका परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशी अंशु नागपाल, कांग्रेस प्रत्याशी कविता गौतम, सलमा बेग, मुन्ने खां,नफीस बेगम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया।
बछरायूं नगर पालिका परिषद से कांग्रेस प्रत्याशी अफसर अली, पीस पार्टी प्रत्याशी वजाहत हुसैन, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जाकिर हुसैन, भाजपा प्रत्याशी शुभम शर्मा, ऑल इंडिया फॉवर्ड ब्लाक प्रत्याशी कदीर अहमद के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि अख्तर अली, चरन सिंह,  सबाहत हुसैन, दानियाल आफंदी, शैली शर्मा, शबीहा बेगम, शकील अहमद, मुबारिक अली, राहुल आर्य, रिफाकत हुसैन ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र जमा किए।
अंतिम दिन धनौरा तहसील में 32 ने कराया नामांकन मंडी धनौरा। Reviewed by Ravindra Nagar on November 07, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.