ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ नगर निगम की गुंडागर्दी... हाई कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार...


Dhanaoura times news Lucknow
लखनऊ नगर निगम की गुंडागर्दी....वैध होर्डिंग को भी अवैध बता कर देर रात चला रहा है अभियान....हाई कोर्ट के आदेश का भी पालन करने से इनकार.....
आज सोमवार रात 8 बजे नगर निगम का पूरा दस्ता पहुचा हुआ था गोमतीनगर स्थित हैनीमैन चौराहे पर....बिना किसी को जानकारी दिए और शुरू कर दिया प्रचार वाली होर्डिंगो को तोड़ना। नगर निगम इस अभियान में अपने साथ भारी मात्रा में पुलिस दल भी लिए हुई थी। कुछ ही देर में इसकी भनक लखनऊ के आउटडोर एसोसिएशन की टीम को हो गयी और वो सब इसका विरोध करने पहुच गए।
एसोसिएशन का कहना है कि नगर निगम जबरन ही वैध होर्डिंग को अवैध बना कर तोड़ रही है।एसोसिएशन के पास हाई कोर्ट का आदेश भी है लेकिन उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी उसको देखने की भी ज़रूरत नही समझ रहे हैं।नगर निगम के जोन सात के जोनल अधिकारी अरविंद राय के द्वारा एब अभियान चलाया जा रहा है।अरविंद राय से जब पत्रकार ने बात करके इस प्रकरण के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश किया तो अधिकारी ने उनको भी जवाब देना उचित न समझते हुए फोन काट दिया और पत्रकार के मोबाइल नंबर को कॉल रिजेक्ट में लगा दिया।
जहां शहर में कुछ ही दिनों में बहुत बड़ी इन्वेस्टर मीटिंग होने जा रही है उसके प्रचार वाली होर्डिंग भी नगर निगम ने तोड़ दिया।साथ ही साथ स्वच्छ भारत अभियान की होर्डिंग भी गिरा दिया।हैनीमैन चौराहे से लेकर गोमतीनगर मिठाईवाला चौराहे तक नगर निगम ने काफी सारी मात्रा में होर्डिंग तोड़ दिया और उसका लोहा सड़क पर ऐसे ही बिखरा पड़ा है। चूंकि आंधी पानी का मौसम चल रहा है तो अगर  सड़क पर पड़े इस लोहे से कोई दुर्घटना होती है तो क्या नगर निगम इसकी ज़िम्मेदारी लेगा।।
लखनऊ नगर निगम की गुंडागर्दी... हाई कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार... Reviewed by Ravindra Nagar on February 13, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.